फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   वोट देकर लौट रहे वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत

वोट देकर लौट रहे वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 19 May 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
वोट देकर लौट रहे वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत
बघौचघाट (देवरिया)। वोट देकर लौट रहे एक वृद्ध की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई। घटना तरकुलवा थानाक्षेत्र के फरेंदहा बूथ के बाहर हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने गांव के एक चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक मात्र बेटा बाहर मजदूरी करता है।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के फरेंदहां गांव निवासी उस्मान 60 रविवार की शाम चार बजे मतदान करने बूथ पर गए थे। मतदान के बाद वह लौट रहे थे। अभी कुछ कदम ही चले थे कि उनको हॉर्ट अटैक आ गया और वह गिर पड़े। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने गांव के ही एक चिकित्सक को बुलाया। उन्होंने जांच के बाद उस्मान को मृत घोषित कर दिया। उस्मान की पत्नी जैनुला की मौत पहले ही चुकी थी। उस्मान की तीन बेटियां और एक बेटा मनौव्वर हैं। रोजगार के सिलसिले में मनौव्वर मुंबई में रहते हैं। सूचना पर वह घर के लिए चल दिए हैं। मनौव्वर की पत्नी जहांआरा खातून ने शव को घर पर रखवा लिया है। मनौव्वर के आने के बाद तय होगा कि शव का पोस्टमार्टम होगा या दफन कर दिया जाएगा। इस बाबत जब एसओ तरकुलवा जितेंद्र तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चुनाव में व्यस्त हैं। मेरे पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed