फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संदिग्ध हालात में जलने से महिला की मौत

संदिग्ध हालात में जलने से महिला की मौत

Thu, 16 May 2019 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में जलने से महिला की मौत
संदिग्ध हाल में जलने से महिला की मौत
विज्ञापन

- पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंपा
- परिवारवालों ने खाना बनाते समय आग की चपेट में आने की बात बताई
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के नरौलीखेम गांव में बुधवार की रात संदिग्ध हाल में एक 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारवाले इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह महिला की मौत हो गई। परिवारवालों ने बताया कि खाने बनाते समय महिला झुलस गई थी। गोरखपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

खुखुंदू के नरौलीखेम निवासी रुदल यादव की पत्नी रामरती देवी (35) को बुधवार की रात झुलसने पर परिवारवाले जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिवारवालों का कहना है कि खाना बनाते समय रामरती के कपड़े में आग पकड़ लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आग बुझाकर उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका रामरती के तीन बच्चे हैं। जिसमें एक छह माह की बच्ची भी है। रामरती की मौत के बाद मासूम बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी दादी पर आ गई है। बच्ची को संभालते हुए दादी की आंखें भर जा रही थीं। इस बाबत पूछने पर इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने घटना से अनभिज्ञता जताई। उधर गोरखपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed