फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रधानमंत्री की ड्यूटी में आ रहे दो एसपीजी जवान घायल

प्रधानमंत्री की ड्यूटी में आ रहे दो एसपीजी जवान घायल

Sun, 12 May 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की ड्यूटी में आ रहे दो एसपीजी जवान घायल
पीएम की ड्यूटी में आ रहे दो एसपीजी जवान घायल
विज्ञापन


गाजीपुर से देवरिया आते वक्त बलिया के सीयर में हुआ हादसा
संजय का हाथ फ्रैक्चर हुआ, जिला अस्पताल में हुआ उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुद्रपुर में विजय संकल्प रैली में ड्यूटी देने आ रहे दो एसपीजी जवान बलिया जिले में सड़क हादसे के शिकार हो गए। शनिवार की आधी रात उनका वाहन भी दूसरे सरकारी वाहन से टकरा गया। एक जवान का हाथ फ्रैक्चर हो गया। उपचार के दौरान उनके मिलने एसपीजी के डीआईजी आए थे।

गाजीपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री की रैली में एसपीजी जवान संजय सिंह 42 पुत्र रामप्रसाद सिंह और विजय 30 पुत्र हुबराज गए थे। वहां से ड्यूटी समाप्त करने के बाद दोनों एसपीजी जवान रुद्रपुर (देवरिया) में ड्यूटी देने सरकारी वाहन से आ रहे थे। आधी रात को दोनों बलिया जिले के सीयर क्षेत्र में पहुंचे थे कि सामने से जा रहे दूसरे सरकारी वाहन से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। संजय सिंह का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीएचसी सीयर पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। रात दो बजे दोनों ने देवरिया जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। जानकारी होने पर एसपीजी के आईजी ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों का हाल जाना। उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed