फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ब्रेक जाम होने से बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से निकलने लगा धुंआ

ब्रेक जाम होने से बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से निकलने लगा धुंआ

Thu, 09 May 2019 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
ब्रेक जाम होने से बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से निकलने लगा धुंआ
डेमो - फोटो : डेमो
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर बिहार संपर्कक्रांति सुपरफास्ट में आग लगने से बच गया। ट्रेन की एक बोगी से धुंआ निकल रहा था। आरपीएफ प्रभारी ने इसे देख लिया और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसी बीच ट्रेन प्लेटफार्म से चल दी। स्टेशन मास्टर ने गार्ड और चालक को संदेश देकर ट्रेन को रुकवाया। चालक और गार्ड ने ब्रेक बाइंडिंग को छुडाकर ट्रेन को आगे बढ़या। करीब 22 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही।
विज्ञापन

गुरुवार को बिहार संपर्कक्रांति सुपरफास्ट 3.17 बजे सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। आरपीएफ प्रभारी अबु फरहान गफ्फार, एएसआई रामअवतार गोड़ और कांस्टेबल रामसकल गश्त कर रहे थे। ट्रेन के एस-4 बोगी के समीप पहुंचने पर प्रभारी ने देखा कि पहिए के पास से धुंआ निकल रहा है। उन्होंने स्टेशन मास्टर और अन्य कर्मचारियों को जानकारी दिया।साथ गश्त कर रहे दोनों लोगों को गार्ड और चालक को सूचना देने के लिए भेजा। इसी बीच ट्रेन स्टेशन से चल दी। बोगी के नीचे पहिया से चिंगारी फेक रहा था। स्टेशन मास्टर ने वॉकी टॉकी पर बात कर चालक और गार्ड को सूचना दिया। चालक ने ट्रेन रोक दिया। ट्रेन की बोगी से धुंआ निकले की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। गार्ड और चालक एस-4 बोगी के पास पहुंचे। दोनों ने देखा तो ब्रेक ब्राइंडिंग हो गया था। इससे ट्रेन के चलने पर चिंगारी और धुंआ निकल रहा था। गार्ड और चालक ने बोगी के पहिए के ब्रेक को छुड़वाया। 3.40 बजे ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed