{"_id":"5ca23b76bdec2213f52b8416","slug":"31554135926-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम की जमीन पर बोया गेहूं कटवाने की कोशिश में दबंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आश्रम की जमीन पर बोया गेहूं कटवाने की कोशिश में दबंग
विज्ञापन
फसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। देवरहा बाबा आश्रम के चारागाह पर कब्जा कर गेहूं बोने वाले वाले दबंग फसल काटने की कोशिश में हैं। आश्रम के पीठाधीश्वर ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए गेहूं को जब्त करने की मांग की है। इसके लिए एसडीएम ने आश्वासन भी दिया था।
बरहज तहसील के मईल गांव में देवरहा बाबा आश्रम का सैकड़ों एकड़ चारागाह की जमीन है। 100 एकड़ से अधिक जमीन पर गांव के कई प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर गेहूं बोया है। डीएम अमित किशोर तक मामला पहुंचा तो जिम्मेदारों की सक्रियता बढ़ी। कब्जा करने वाले मईल गांव के प्रधान के पति वृद्घिचंद यादव, अवध नारायण और रामाज्ञा पर लेखपाल ने केस दर्ज कराया था। एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि गेहूं की फसल जब तैयार हो जाएगी, प्रशासन उसे कटवाएगा और जब्त कर लेगा। पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास का आरोप है कि तहसील प्रशासन की मिलीभगत से दबंगों का कब्जा खाली नहीं हो रहा है। गेहूं की फसल तैयार है, रात को फसल कटवाने की कोशिश में कब्जेदार हैं। इसकी सूचना भी बरहज एसडीएम को दिया गया, लेकिन कोई सक्रियता नहीं दिखाई। तहसील प्रशासन ने गेहूं अगर जब्त नहीं किया गया तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करूंगा। बरहज एसडीएम विनीत सिंह ने बताया कि चारागाह की जमीन में जिनका भी गेहूं बोया गया है, उसे जब्त किया जाएगा। इसके लिए टीम का गठन की जा रही है। चोरी से फसल कटवाने पर केस दर्ज कराया जाएगा।