देवरिया। जिला जेल में बंद 16 सजायाफ्ता महिला कैदियों को शनिवार को नारी निकेतन लखनऊ भेज दिया गया। पिछले दिनों राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने जेल के निरीक्षण में बैरकों में क्षमता से अधिक महिलाओं को रखने पर जेल अधीक्षक से नाराजगी जताई थी। अब शासन के आदेश पर जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। दोपहर बाद सभी को वहां शिफ्ट कर दिया गया। कुशीनगर में जेल नहीं होने की वजह से जिला जेल में कैदियों और बंदियों की संख्या अधिक है। इसको देखते हुए शासन ने पिछले दिनों 50 सजायाफ्ता कैदियों को वाराणसी सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद दो बार में 19 सजायाफ्ता कैदियों को वाराणसी भेजा जा चुका है। अब 16 महिला बंदियों को नारी निकेतन भेजने का आदेश आया। शासन के आदेश के बाद शनिवार की सुबह जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन्हें लखनऊ के लिए रवाना कर दिया। दोपहर बाद वे लखनऊ के नारी निकेतन में शिफ्ट कर दी गईं। इस बाबत दिलीप पांडेय, जेल अधीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर देवरिया और कुशीनगर की 16 सजायाफ्ता महिला कैदियों को नारी निकेतन लखनऊ भेजा गया है। दोपहर बाद उन्हें वहां शिफ्ट करा दिया गया। जिला जेल से कैदियों की संख्या कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।