फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो लोगों के खाते से 76 हजार रुपये निकाले

दो लोगों के खाते से 76 हजार रुपये निकाले

Tue, 26 Feb 2019 10:31 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
दो लोगों के खाते से 76 हजार रुपये निकाले
Cyber Crime
देवरिया। साइबर अपराधियों ने दो लोगों के खाते से 76 हजार रुपये निकाल लिया है। मैसेज मिलने पर पीड़ितों ने मंगलवार को एएसपी से मिलकर शिकायत की। एएसपी ने मामले को साइबर सेल को सौंप दिया है।
विज्ञापन

भाटपाररानी के जगहथा गांव निवासी रामबदन का कहना है कि मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। एसबीआई की भाटपाररानी शाखा में रकम जमा किए थे। दो दिन पहले एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उसी दौरान किसी ने उसका एटीएम बदल लिया। सोमवार को उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई। बनकटा थानाक्षेत्र के मल्हना के रहने वाले प्रदीप यादव हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहां एचडीएफसी बैंक में उनका खाता है। वह छुट्टी पर आए हुए हैं। सोमवार की रात उनके खाते से 36 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने एएसपी से मिलकर शिकायत की है। एएसपी शिष्यपाल सिंह ने मामले को साइबर सेल को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed