फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बंद मकान में दो लाख से अधिक की चोरी

बंद मकान में दो लाख से अधिक की चोरी

Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
बंद मकान में दो लाख से अधिक की चोरी
बंद मकान में दो लाख से अधिक की चोरी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के उमानगर मोहल्ले में सरस्वती विद्या मंदिर के समीप श्रवण कुमार यादव पुत्र शिव शंकर यादव मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर परिवार के साथ रिश्तेदारी में चले गए थे। वहां से सोमवार की देर शाम को वापस आए। घर के मेन गेट का ताला टूटा देखकर वह भौचक रहे गए। कमरे के अंदर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी को तोड़ कर उसमें रखा 20 हजार रुपये नकद, सोने का माला, बाली, कुंडल, हार, अंगूठी, पावजेब समेत अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। डायल-100 ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। पीड़ित श्रवण कुमार यादव ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पीड़ित ने नकदी समेत दो लाख के जेवरात और सामान चोरी की बात कही है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल राजवीर सिंह यादव ने बताया कि तालाबंद मकान में चोरी हुई है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed