{"_id":"5b67333a4f1c1bde6d8b66ad","slug":"31533489978-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंडशिप-डे पर दोस्तों के साथ मस्ती करने गया किशोर नदी में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्रेंडशिप-डे पर दोस्तों के साथ मस्ती करने गया किशोर नदी में डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना/बरियारपुर। फ्रेंडशिप-डे पर दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने गया किशोर नदी में डूब गया। घंटों तलाश के बाद भी देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। उसके साथ नहा रहे चार अन्य दोस्तों को बाहर निकाल लिया गया। घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के कुशहरी घाट की है। घटना के पांच घंटे बाद भी गोताखोर नहीं पहुंच पाए थे। इससे नाराज लोगों की प्रशासनिक अफसरों से झड़प भी हुई।
सदर कोतवाली के लाहिलपार गांव की प्रधान लक्ष्मी देवी पत्नी हरिशंकर जायसवाल का पुत्र अभिषेक (15) शहर से सटे एक निजी स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। रविवार को फ्रेंडशिप-डे पर अपने सहपाठी लोहरौली निवासी शिवेंद्र, पनसेरही निवासी रितेश, मीर देवरिया निवासी इशांत, चीटामंचक निवासी अविनाश, लकड़ीहट्टा निवासी सुमित के साथ दोपहर करीब एक बजे रामपुर कारखाना के कुशहरी घाट पर छोटी गंडक नदी में नहाने पहुंचे। नदी के बढ़ाव को देखते हुए आस-पास मौजूद लोगों ने किशोरों को डांट-डपटकर मौके से भगा दिया। कुछ दूर जाने के बाद सभी वापस घाट पर आए। एक-एक कर चाराें दोस्त नदी में कूद पड़े। किनारे खड़ा शिवेंद्र कपड़े ही उतार रहा था, तभी उसकी नजर अपने साथियों पर पड़ी। वह नदी में डूब रहे थे। शोर-गुल मचाते हुए उसने पास में रखे बांस नदी की ओर कर दिया।
उसके सहारे तीन दोस्त तो बाहर आ गए लेकिन अभिषेक डूब गया। आस-पास के ग्रामीण भी नदी में उतरकर अभिषेक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सदर एसडीएम रामकेश यादव, सीओ दयाराम गौड़ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाने का आश्वासन दिया। घंटों इंतजार के बाद भी गोताखोर नहीं आए तो ग्रामीण फिर भड़क उठे। शाम सात बजे बरहज से चार गोताखोर पहुंचे और अभिषेक की तलाश शुरू की। हालांकि अंधेरे के चलते उनकी कोशिश बेअसर थी।