{"_id":"5b40f3064f1c1b10278b5012","slug":"31530983174-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटनवा पुल पर मिली युवती की लाश, हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटनवा पुल पर मिली युवती की लाश, हत्या का शक
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटनवा पुल पर मिली लाश, हत्या का शक
देवरिया-कसया मार्ग पर छोटी गंडक पर निर्मित है पुल
युवती के मुंह और नाक से निकल रहा था खून
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। छोटी गंडक पर निर्मित पटनवा पुल पर शनिवार को युवती का शव पाया गया। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। काफी प्रयासों के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
देवरिया-कसया मार्ग पर पटनवा पुल से पैदल, बाइक या साइकिल सवार ही आते-जाते हैं। शनिवार की सुबह गांव के लोग पुल की तरफ गए थे, तभी उनकी नजर वहां युवती के शव पर पड़ी। सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे और नाक-मुंह से खून निकल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या की गई है और शव ठिकाने लगाने के मकसद से यहां फेंक दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। एसओ अजय ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।