फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 21 Jun 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
demo pic
देवरिया। घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भलुअनी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की ननिहाल सदर कोतवाली इलाके में है। 13 वर्षीय किशोरी ननिहाल में ही रहती है। बुधवार की रात वह घर में अकेली सोई थी। आरोप है कि गांव का ही एक किशोर आधी रात को उसके घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और आरोपी किशोर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। साथ ही, किशोरी से पूछताछ का घटना की जानकारी ली। किशोर को कोतवाली लाया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि किशोर ने सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed