फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   24 lakhs of money smuggling

बंधन माइक्रो बैंकिंग में 24 लाख का गबन, तहरीर दीं

Sat, 18 Mar 2017 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 18 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
 24 lakhs of money smuggling
jail - फोटो : demo pic
सलेमपुर। बंधन बैंक के माइक्रो बैंकिंग शाखा सलेमपुर में 24 लाख रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया है। 45 ग्राहकों के फर्जी आईडी पर वर्करों ने रुपये का गोलमाल किया। कंपनी अफसरों की जांच में तीन वर्करों का शामिल होना पाया गया है। इससे बैंकिंग शाखा से जुड़े वर्करों में खलबली मच गई है। बैंककर्मी ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई है।  
विज्ञापन


नगर में बंधन बैंक की माइक्रो बैंकिंग शाखा संचालित होता है। इसके वर्कर गांवों में महिलाओं का समूह बनाकर ऋण मुहैया कराते हैं जो किस्त के हिसाब महिलाएं भरपाई करती हैं। आरोप है कि सलेमपुर क्षेत्र के कई गांवों की करीब 45 महिलाओं के नाम पर माइक्रो बैंकिंग के तीन वर्कर करीब 24 लाख रुपये निकाल लिए हैं। इसकी जानकारी उन महिलाओं को नहीं है।
विज्ञापन


12 फरवरी को छुट्टी पर गए तीनों कर्मचारी जब नहीं लौटे तो बैंक कर्मचारी फील्ड में पहुंचे और समूह से जुड़ी महिलाओं से संपर्क करना शुरू किया। इस दौरान मालूम हुआ कि महिलाओं ने जो ऋण लिया था, उसे जमा कर दिया है। दोबारा कोई ऋण नहीं लिया है। यह सुन बैंक कर्मचारी दंग रह गए। अफसरों की जांच में 24 लाख का गबन करने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम गोलमाल करने वाले दो वर्कर सलेमपुर में तैनात थे और एक महिला वर्कर की तैनाती कुशीनगर में थी। इसमें दो वर्कर गोरखपुर और एक मऊ का रहने वाला है। माइक्रो बैंकिंग के कलस्टर टीम के मेंबर कृष्णा प्रसाद ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर वर्करों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है। तथ्यों के आधार पर छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed