फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2019 10:37 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी गिरफ्तार
जेल
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी किरीट राठोड़ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गांव निवासी युवती अपनी छोटी बहन के साथ 30 मार्च को खेत की ओर गई थी। बहन को छोड़ वह खेत के अंदर तक बढ़ गई। वहां गांव के ही चार युवकों ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया। कई दिनों तक घर वाले आरोपियों व लोकलाज के भय से चुप्पी साधे रहे। बुधवार की शाम पीड़िता की मां हिम्मत कर थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने गांव के ही मुकेश, अर्जुन, दीपक, राजन के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुरुवार को सभी आरोपियों को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed