फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रेल इंजन रोकने पर 12 लोगों पर केस दर्ज

रेल इंजन रोकने पर 12 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 26 Feb 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
रेल इंजन रोकने पर 12 लोगों पर केस दर्ज
- नूनखार स्टेशन का मामला,आरपीएफ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। नूनखार स्टेशन पर इंजन रोकने के मामले में स्टेशन अधीक्षक की तहरीर पर आरपीएफ ने पांच नामजद सहित बारह लोगों पर ट्रेन रोकने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।खुखुंदू थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी कुछ लोग मंगलवार की रात नूनखार स्टेशन पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक से सोमवार रात कृषक एक्सप्रेस से एक शख्स की गिरकर मौत होने का मेमो बनाने को कहा। उन्होंने इस घटना की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए मेमो बनाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज मनबढ़ों ने देवरिया से भटनी जा रही एक इंजन को नूनखार स्टेशन पर जबरन रोक दिया। कुछ देर में भटनी से देवरिया जा रही एक अन्य इंजन को लोगों ने रोक दिया। दो इंजन रोकने की जानकारी स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ भटनी को दिया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम को देख लोग भाग खड़े हुए। स्टेशन अधीक्षक की तहरीर पर आरपीएफ ने पांच नामजद सहित बारह लोगों पर केस दर्ज किया है। इस बाबत आरपीएफ निरीक्षक प्रियांबू प्रिय ने बताया कि ट्रेन से गिरने की सूचना किसी को नहीं मिली है। मरने वाले का नाम पता भी नहीं है। कुछ लोग बेवजह स्टेशन अधीक्षक से उलझ गए थे। केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed