फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आग से बेघर हुए तीन परिवार, टेंट का सामान जला

आग से बेघर हुए तीन परिवार, टेंट का सामान जला

Fri, 09 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आग से बेघर हुए तीन परिवार, टेंट का सामान जला
आग से बेघर हुए तीन परिवार, टेंट का सामान जला
विज्ञापन


कपरवार में पटाखे की चिंगारी से लगी आग
मदनपुर के केवटलिया और नैपुर में भी हुई अगलगी
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज/कपरवार। दीपावली पर जलाए जा रहे पटाखे से निकली चिंगारी से टेंट का लाखों रुपये का सामान जल गया। घटना कपरवार गांव का है। उधर, मदनपुर थानाक्षेत्र के केवटलिया और नैपुर गांव में भी आग से तीन घर जल गए। ग्रामीणों की कोशिशों से आग बुझाई जा सकी।

कपरवार गांव निवासी हसमुद्दीन शाह टेंट संचालक हैं। दिसंबर में परिवार में शादी है। सफाई के लिए टेंट का सामान घर के बाहर सामने खेत में रखा था। दिवाली के दिन बच्चे पटाखा जला रहे थे। पटाखे से निकली चिंगारी टेंट के समान पर जा गिरी, जिससे आग लग गई। टेंट संचालक के मुताबिक आग से दो सेट जयमाला कुर्सी, छह चारपाई, 50 बंडल सीलिंग पर्दा, 400 पीस चादर, 500 तकिया, पांच बंडल मैट सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान जला है। रात होने से सो रहे लोग जब तक जब तक आग बुझाने का प्रयास करते सब कुछ नष्ट हो चुका था। उधर, मदनपुर थानाक्षेत्र के केवटलिया गांव निवासी जगदीश यादव व रामसिंह, नैपुर गांव के योगेंद्र प्रसाद की झोपड़ियों में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से बाइक, अनाज, कपड़ा, आभूषण, नकदी सहित अन्य जलकर नष्ट हो गए। अगलगी की सूचना पर मदनपुर इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घंटों जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में एसडीएम विनीत सिंह ने बताया कि मौके पर राजस्व कर्मी गए थे। क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed