फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्राथमिक स्कूल का ‘फ्लैग स्टैंड’ गिरा, छात्रा की मौत

प्राथमिक स्कूल का ‘फ्लैग स्टैंड’ गिरा, छात्रा की मौत

Wed, 05 Sep 2018 11:26 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल का ‘फ्लैग स्टैंड’ गिरा, छात्रा की मौत
प्रियंका (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। गौरीबाजार क्षेत्र में फिर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय उसरी मदैना की छत पर बना फ्लैग स्टैंड गिरने से उसमें दबकर पांचवीं के छात्रा की मौत हो गई। फ्लैग स्टैंड के सहारे ही रस्सी बांधकर मटकी को लटकाया गया था। इस हादसे में दो अन्य छात्राओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर तहसीलदार, बीएसए समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। बीएसए ने घटना की जांच कराने की बात कही है। बता दें कि इसी ब्लॉक क्षेत्र के बैतालपुर में पांच दिन पूर्व निजी स्कूल का गेट गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उसरी मदैना प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गांव के युवाओं ने विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया था। विद्यालय की छत पर ईंट-सीमेंट से निर्मित फ्लैग स्टैंड के पाइप में रस्सी बांधकर मटकी को लटकाया गया था। कार्यक्रम के दौरान युवा मटकी फोड़ने की कोशिश में जुटे थे। इसी दौरान रस्सी पर दबाव बढ़ने से विद्यालय का जर्जर फ्लैग स्टैंड टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से वहां खड़ी कक्षा पांच की छात्रा प्रियंका (11), कक्षा तीन की छात्रा जैनब खातून (9), गूगली (10) और गांव के ही हरिश्चंद्र (40 वर्ष) जख्मी हो गए। सभी को तुरंत गौरीबाजार सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रियंका और जैनब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। प्रियंका की मां माया देवी स्कूल में रसोइया हैं और पिता रघुनाथ शिक्षा प्रेरक हैं। घटना के बाद तहसीलदार कमलाकांत भास्कर, एसए संतोष कुमार देव पांडेय और खंड शिक्षाधिकारी गोपाल शरण मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed