फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बेटे के खिलाफ एसआईटी को मिले कई साक्ष्य

बेटे के खिलाफ एसआईटी को मिले कई साक्ष्य

Sat, 18 Aug 2018 10:58 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
बेटे के खिलाफ एसआईटी को मिले कई साक्ष्य
देवरिया जिला कारागार से बाल गृह बालिका संचालिका से पूछताछ कर बाहर आती एसआईटी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मान्यता स्थगित होने के बाद भी संचालित हो रहे बालिका गृह व विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई से बच्चों को विदेश भेजने के मामले में एसआईटी को अहम सुराग मिले हैं। इस मामले में गिरिजा त्रिपाठी के बेटे प्रदीप की अहम भूमिका मानी जा रही है। उसके विदेशियों से भी संबंध सामने आए हैं। मोबाइल में उनके नंबर और फेसबुक पर उनके साथ की कई तस्वीरें एसआईटी के हाथ लगी हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पुलिस उसके खिलाफ भी केस दर्ज कर जेल भेज सकती है। फिलहाल प्रदीप और उसकी पत्नी हिरासत में हैं। उनके पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कम्प्यूटर और इंटरनेट के इस्तेमाल में माहिर प्रदीप इसी के जरिए विदेशियों से संपर्क साधता रहा है। कई देशों में उसके संबंध सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक इसी आधार पर वह विदेशी दंपती को इस संस्था से बच्चों को गोद लेने के लिए प्रेरित करता था। बाद में अफसरों से साठ-गांठ कर कागजी प्रक्रिया पूरी कराता था। इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने प्रदीप को पहले हिरासत में लेकर पांच दिनों तक पूछताछ की। उसके बाद उसे छोड़ दिया। दो दिनों तक निगरानी के बाद फिर से हिरासत में ले लिया है। जांच टीम के हाथ मोबाइल फोन भी लगा है, जिससे कई साक्ष्य मिले हैं। सोशल मीडिया में भी प्रदीप कई विदेशियों के साथ तस्वीरों मेें है। बताया जा रहा है एसआईटी पूरे मामले में प्रदीप की भूमिका को संदिग्ध मान रही है। इधर, मुकदमे की जांच में उनकी कार को शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed