{"_id":"5b77038c42c792464429dc12","slug":"21534526348-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिजा के बेटे और बहू को एसआईटी ने लिया हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरिजा के बेटे और बहू को एसआईटी ने लिया हिरासत में
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
कंचनलता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बालिकागृह कांड की आरोपी गिरिजा त्रिपाठी के शिक्षक पुत्र और शिक्षिका बहू को एसआईटी ने गुरुवार की रात हिरासत में लिया है। एसआईटी उनसे पूछताछ कर समूचे प्रकरण के संबंध में अधिक जानकारी जुटाना चाह रही है। गिरिजा के बेटे प्रदीप को 11 अगस्त को ही पुलिस ने छोड़ा था।
पांच अगस्त की रात पुलिस ने मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की ओर से स्टेशन रोड पर संचालित बालगृह बालिका से 23 लड़कियों को मुक्त कराया था। संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन त्रिपाठी को छह अगस्त को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों के शिक्षक पुत्र प्रदीप त्रिपाठी और एक अन्य को हिरासत में लिया था। इसी बीच बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदीप को निलंबित भी कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ करती रही। दोनों को 11 अगस्त की देर शाम छोड़ दिया गया।
हालांकि उन्हें बताए बगैर जिले की पुलिस उन पर निगरानी रख रही थी। बृहस्पतिवार की रात एसआईटी ने गिरिजा त्रिपाठी के बेटे प्रदीप त्रिपाठी (35) और बहू प्रियंका त्रिपाठी (30) को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में टीम के सदस्य दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं। उनसे पूछताछ के आधार पर टीम किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की कोशिश में है। बहू प्रियंका त्रिपाठी को इस संस्था में शिक्षण कार्य के लिए अटैच किया गया था। टीम को लग रहा है कि उनसे कुछ अतिरिक्त जानकारी भी मिल सकती है। एसआईटी को अगली तारीख पर 20 अगस्त को हाईकोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करनी है।