फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अवैध रायफल के साथ पकड़ा गया सिपाही भेजा गया जेल

अवैध रायफल के साथ पकड़ा गया सिपाही भेजा गया जेल

Mon, 09 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अवैध रायफल के साथ पकड़ा गया सिपाही भेजा गया जेल
अवैध असलहा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया सिपाही व साथी। - फोटो : अमर उजाला
लार। अवैध रायफल के साथ दबोचा गया सिपाही और इसके साथी को पुलिस ने जेल भेज दिया। 24 घंटे बाद भी पुलिस फरार चल रहे असलहा तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी सिपाही के बारे में जानकारी जुटाने के लिए बलिया जिले की पुलिस से लार पुलिस ने संपर्क किया है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव में नट टोला में शनिवार की रात एक कार्यक्रम में बवाल की सूचना पर यूपी-100 का अपाची दस्ता वहां पहुंचा और असलहा लहरा रहे तस्कर जकाऊल को दबोच लिया। विरोध के कारण सिपाहियों को धक्का देकर तस्कर फरार हो गया। बाद मेें मयफोर्स के साथ पहुंचे एसओ ने छुट्टी पर घर आए सिपाही पप्पू अंसारी और अलाउद्दीन को चोरी की बाइक व अवैध रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। सिपाही की बलिया जिले में तैनाती है। बताया जाता है कि असलहा तस्कर जकाऊल सिपाही का करीबी है। इसकी सह पर बलिया जिले में असलहा की तस्करी करता है। लार पुलिस बलिया जिले की पुलिस से संपर्क कर सिपाही का ब्योरा खंगाल रही है। एसओ श्रवण यादव ने बताया कि सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed