फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घर में घुसकर सिपाही ने किया मारपीट, आठ घायल

घर में घुसकर सिपाही ने किया मारपीट, आठ घायल

Thu, 14 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर सिपाही ने किया मारपीट, आठ घायल
UP Police
खुखुंदू। मकान के सामने रखे बालू पर थूकने का विरोध करने पर एक युवक के ऊपर एक ठेलेवाले ने खौलता तेल फेंक दिया। युवक का पैर झुलस गया। ठेले वाले ने पट्टीदार सिपाही को बुलाकर चार महिलाओं सहित आठ लोगों की पिटाई कराई। सभी का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू थानाक्षेत्र में बीरपुर मिश्र निवासी शत्रुघ्न मद्धेशिया का मकान निर्माण चल रहा है। उसने दरवाजे के पास बालू गिरवा रखा है। शत्रुघ्न के मकान के पास ठेला लगाकर एक युवक सामान बेचता है। बुधवार की रात शत्रुघ्न ने ठेलेवाले से घर के पास रखे बालू पर लोगों के थूकने की शिकायत की। इस पर ठेलेवाले ने खौलता तेल शत्रुघ्न पर फेंक दिया और पीटा भी। इसके बाद छुट्टी पर घर आए अपने पट्टीदार सिपाही को भी बुला लिया। दोनों ने मिलकर शत्रुघ्न सहित निर्मला देवी, सुमरावती देवी, चंदा, अनूपा, आशु, अक्षयलाल और कृष्णा की पिटाई की। आरोप है कि सिपाही मारपीट के दौरान पुलिस को सूचना नहीं देने की धमकी भी दी। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना के समय कई बार पीआरबी को फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इस बाबत थानेदार मृत्युंजय पाठक ने कहा तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed