फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
डॉक्टर से फिरौती मांगने वाले को लोगों ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला कोई और नहीं बल्कि इनके क्लीनिक पर काम कर चुका एक वर्कर है। रंगदारी की रकम देने पहुंचे युवकों ने उसे दबोच लिया और धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मझौलीराज नगर के शंकर नगर निवासी डॉ. मोहम्मद हनीफ की किला चौराहे पर क्लीनिक है। 11 दिसंबर को इनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने डॉक्टर से 1.20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर छोटे बेटे को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद मोबाइल नंबर बदलकर कई बार रकम के लिए कॉल करने लगा। इसके बाद मोहल्ले के युवकों ने उक्त मोबाइल नंबर पर कॉल कर रंगदारी की रकम देने की पेशकश की। धमकी देने वाले ने सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर बुलाया। दस युवक स्टेशन पर पहुंचे और फोन किया। रंगदारी की रकम लेने पहुंचे आरोपी को युवकों ने पकड़ लिया और पिटाई करनी शुरू कर दी। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी पहचान किला चौराहा निवासी विशाल सिंह के रूप में की है। रंगदारी मांगने वाला विशाल उसी मोहल्ले का है। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि विशाल को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वॉयरल के बाद दिखाई गिरफ्तारी
डॉ. मोहम्मद हनीफ से 11 दिसंबर से रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। केस दर्ज करना तो पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए कोई प्रयास तक नहीं की। लोगों ने जब रंगदारी मांगने वाले को पकड़ा तो पुलिस ने गुरुवार को डॉक्टर से तहरीर बदलवाकर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। सोशल मीडिया पर यह सूचना वॉयरल होने के बाद देर शाम को पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed