फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बैठक में हंगामा, बीडीसी सदस्य को पीटा

बैठक में हंगामा, बीडीसी सदस्य को पीटा

Tue, 12 Feb 2019 11:05 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
बैठक में हंगामा, बीडीसी सदस्य को पीटा
लार ब्लाक में बीडीसी की बैठक में तल्ख अंदाज में मनरेगा का भुगतान में मनमानी का आरोप लगाता बीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
लार। स्थानीय ब्लॉक सभागार में मंगलवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। मनरेगा मजदूरों का भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक कर्मियों पर मनमानी को दोष मढ़ा। बिना प्रमुख की उपस्थिति के बैठक शुरू कराने को लेकर भी विवाद हुआ। चौमुखा के बीडीसी सदस्य ने प्रमुख पक्ष के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाद के बाद मामला इस कदर बिगड़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। अफरा-तफरी के बीच किसी तरह बैठक संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक की कार्यवाही आरंभ हुई। चौमुखा के बीडीसी सदस्य विनोद सिंह का आरोप है कि बिना प्रमुख की मौजूदगी में ही बैठक शुरू करने का उन्होंने विरोध किया तो बैठक में मौजूद प्रमुख पक्ष के कुछ लोग उनसे उलझ गए। हाथापाई करते हुए मारपीट की। मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। हालांकि इसके कुछ देर बाद प्रमुख आरती देवी भी पहुंचेंगी। बैठक में रामनगर के बीडीसी सदस्य अमृतराज सिंह ने कहा कि गांवों में क्षेत्र पंचायत निधि से गांवों में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों का भुगतान कर्मचारी अपने चहेतों के बैंक अकाउंट में भेजते हैं। इसकी वजह से मजदूरों को समय से मजदूरी नहीं मिल पाती। रावतपार अमेठिया के बीडीसी सदस्य बिट्टन सिंह ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान समय से कराने की मांग की। बनकटा अमेठिया के प्रधान राणा प्रताप सिंह ने कहा कि एक वर्ष पहले वृद्धा पेंशन के लिए पात्रों का फार्म ब्लॉक पर जमा किया गया, लेकिन आज तक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका। सभी की सहमति से ब्लॉक सभागार को जिला पंचायत सभागार के तर्ज पर बनाने, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गांवों में समूह बनाने, पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने समेत कई प्रस्ताव पास किया गया। ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर और सुभाष चंद्र गुप्ता पर मनमानी का आरोप लगाया। प्रधान और बीडीसी सदस्यों से बीडीओ ने दो दिन के अंदर अपना प्रस्ताव देने को कहा। इस दौरान बीडीओ सुधा सिंह, कुंजबिहारी सिंह, रविप्रताप सिंह मुरारी, अमित कुमार सिंह, उमेश यादव, अरुण पांडेय, आस नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में विवाद की सूचना पर पुलिस गई थी। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed