{"_id":"5c44aafcbdec227376726ffb","slug":"201548004092-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म का प्रयास मां-बाप की पिटाई भी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुष्कर्म का प्रयास मां-बाप की पिटाई भी की
विज्ञापन
rape
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। हेतिमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके साथी ने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। यही नहीं, शिकायत करने गए युवती के पिता-मां की आरोपियों के घरवालों ने पिटाई भी की। पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मां की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी बेटी शनिवार की शाम खेत की ओर गई थी। गन्ने के खेत में पहले से घात लगाकर बैठे युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोपी का एक साथी अपने मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। युवती के शोर मचाने पर गांव के लोग खेत की ओर दौड़े तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता के पिता और मां दोनों आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो घरवालों ने अपशब्द कहते हुए उनको पीटा भी। एसओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।