{"_id":"5bf97f5fbdec22416f2318ad","slug":"201543077727-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली गेट पर पेट्रोल पंप मालिक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली गेट पर पेट्रोल पंप मालिक को लूटा
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कोतवाली गेट के सामने ही बदमाशों ने धक्का देकर पेट्रोल पंप मालिक की स्कूटी लूट ली और भाग गए। घटना शुक्रवार की रात 11 बजे की है। पेट्रोल पंप मालिक के मुताबिक स्कूटी में करीब ढाई लाख रुपये थे। पुलिस को मौके पर एक मैगजीन गिरी हुई मिली है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गरुणपार के रहने वाले श्याम अरोड़ा का पुरवां चौराहे पर पेट्रोल पंप है। रोजाना की तरह शुक्रवार रात करीब 11 बजे उन्होंने पेट्रोल पंप से कैश लेकर स्कूटी में रखकर घर जा रहे थे। जब वह कोतवाली गेट के पास पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका। पुलिस समझकर उन्होंने स्कूटी रोक दी। इसी बीच बदमाशों ने धक्का देकर पेट्रोल पंप मालिक को स्कूटी से गिरा दिया और स्कूटी लेकर भाग गए। पीड़ित ने परिवारवालों के साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक मैगजीन मिली है।
पीड़ित श्याम अरोड़ा ने बताया कि झोले में लगभग ढाई लाख रुपये थे। शनिवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी वरुण मिश्र का कहना है कि रकम के बारे में पेट्रोल पंप मालिक असमंजस की स्थिति में हैं। कभी एक से डेढ़ तो कभी ढाई लाख रुपये होने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
एसपी से मिले पेट्रोल पंप मालिक
देवरिया। पुरवां पेट्रोल पंप मालिक श्याम अरोड़ा के साथ हुई लूट की घटना के विरोध में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के लोग शनिवार को एसपी एन. कोलांचि से मिले। एसोसिएशन ने लूट की घटना का पर्दाफाश और पेट्रोल पंप मालिकों की सुरक्षा की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत मणि त्रिपाठी, महामंत्री अखिलेंद्र शाही की अगुवाई में अवधेश मल्ल, मुन्ना गुप्ता, संजीव मल्ल, आशीष कंसल, जयप्रकाश, दीपू शाही, संतोष पोद्दार, पारस जायसवाल, अरुणेश सिंह ने एसपी से मिलकर कहा कि पेट्रोल पंप मालिक सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शुक्रवार की रात कोतवाली गेट पर ही श्याम अरोड़ा के साथ लूट की घटना हो गई। इस घटना का पर्दाफाश करने के साथ पेट्रोल पंप मालिकों को सुरक्षा दी जाए। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।