फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छठ पूजा की खरीदारी कर लौट रहे भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत

छठ पूजा की खरीदारी कर लौट रहे भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत

Mon, 12 Nov 2018 10:45 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा की खरीदारी कर लौट रहे भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत
accident - फोटो : stluciatimes.com
गौरी बाजार (देवरिया)। छठ पूजा के लिए खरीदारी कर घर लौट रहे भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सिरजम चौराहे के पास हुई। तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आए बाइक सवार भाई-बहन की मौत से घर में कोहराम मच गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ। इस हादसे में पास से गुजर रहे टेंपो में सवार दो यात्री भी घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीएम की टक्कर के बाद बाइक टेंपो से टकरा गई थी।
विज्ञापन

गौरी बाजार क्षेत्र के विक्रम बांसपार निवासी गौरी शंकर यादव का पुत्र अमरनाथ (26) हाल ही में विदेश से घर लौटे थे। उनकी बहन सरिता देवी (35) पत्नी गामा यादव निवासी ग्राम अकटहां थाना रुद्रपुर छठ पूजा के लिए मायके आई थी। दोनों भाई बहन सोमवार की शाम पल्सर बाइक से गौरी बाजार कस्बे में छठ का सामान खरीदने आए थे। शाम करीब पौने सात बजे घर लौटते समय देवरिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पास से गुजर रहे टेंपो से जा टकराई। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए और बहन-भाई छिटककर दूर जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टेंपो में सवार विमला देवी पत्नी नरेश यादव निवासी लच्छीराम पोखरा व दिग्विजय नाथ पुत्र कमला निवासी रघवापार थाना कोतवाली देवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को किनारे हटाकर रास्ता चालू कराया। एसओ परमाशंकर यादव ने बताया कि डीसीएम चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed