फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाई की डांट से क्षुब्ध युवती ने नदी में कूदकर दी जान

भाई की डांट से क्षुब्ध युवती ने नदी में कूदकर दी जान

Thu, 12 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
भाई की डांट से क्षुब्ध युवती ने नदी में कूदकर दी जान
घांटी में युवती की मौत के बाद जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
घांटी बाजार। मोबाइल पर बात करने से मना करना एक युवती को इतना नागवार लगा कि उसने स्याही नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना भटनी थाना क्षेत्र के केरवनिया घाट की है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के चुहिया गांव निवासी जगदीश यादव की इकलौती बेटी अंजली (18) बुधवार की शाम को मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। उसके बड़े भाई ने काफी देर तक मोबाइल से बात करने का विरोध किया और खरी खोटी सुनाई। भाई की डांट से क्षुब्ध बहन ने किसी तरह रात गुजारी। सुबह होते ही करीब पांच बजे घर वालों से बिना कुछ बताए साइकिल से स्याही नदी पर बने केरवनिया पुल पर पहुंची और नदी में कूद गई। वहां मौजूद चरवाहों ने शोर मचाया तो लोग पहुंचे और युवती को नदी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। भटनी एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

----
इनसेट
सीमा विवाद में तीन घंटे तक पड़ा रहा शव
घांटी बाजार। युवती की खुदकुशी करने के बाद खामपार और भटनी पुलिस केरवनिया पुल पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक सीमा विवाद को लेकर दोनों थाने की पुलिस उलझी रही। पुलिस के इस रवैए को देख मौजूद लोग नाराज हो गए। बाद में भटनी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed