{"_id":"5a81ce504f1c1b9b248b49c1","slug":"201518456400-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी के दिन लार में दुकानों पर छापा,शटर गिरा भागे दुकानदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी के दिन लार में दुकानों पर छापा,शटर गिरा भागे दुकानदार
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
लार में साप्ताहिक बंदी के बाद छापा के दौरान बंद दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। साप्ताहिक बंदी सोमवार को घोषित होने के बाद भी लार बाजार की दुकानें खुलने की जानकारी मिलने पर श्रम विभाग ने छापा मारा। श्रम विभाग की छापेमारी की सूचना बाजार में मिलते ही दुकानदार आनन-फानन में शटर गिराकर भाग गए। टीम ने आधा दर्जन दुकानों की जांच की और उसके बाद नोटिस भेजकर कानूनी कार्रवाई की चेतावानी।
श्रम विभाग ने सभी मार्केट में सप्ताह में एक दिन की बैठक करने का आदेश दिया था। इसी आदेश में लार बाजार में सोमवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय हुआ। श्रम विभाग साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू करने के लिए बाजार में छापामारी कर रहा था। सोमवार को श्रम विभाग की टीम लार नगर पहुंची, जब टीम पहुंची तो नगर की अधिकांश दुकानों खुली थी। जिस पर अधिकारियों ने कई दुकानदारों से दुकान खोलने का कारण पूछा, जिस पर वह सही जवाब नहीं दे पाए। जिस पर अधिकारियों ने दुकानदारों को नोटिस देकर अफसरों ने खुली मिली दुकानों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं शादी की तेज लग्न होने के कारण देहात और नगर के लोग खरीदारी के लिए आए थे, जो मायूस होकर लौट गए। विभागीय अधिकारियों के चले जाने के बाद फिर से दुकानें खुल गई। वहीं सात दुकानदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है ।