{"_id":"5a145dad4f1c1b95188b558a","slug":"201511284141-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में चोरों ने दो घरों को खंगाला, लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में चोरों ने दो घरों को खंगाला, लाखों की चोरी
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। एक ही रात में चोरों ने दो घरों को खंगाला। करीब तीन लाख रुपये के सामान उठा ले गए। पुलिस ने स्थानीय चोरों का हाथ होने की बात कह रही है।
मनियापार गांव निवासी यूनियन बैंक लार के कैशियर अशोक कुमार की मां सावित्री देवी घर पर अकेली थीं। सोमवार की रात सावित्री कमरे में सो रही थीं। इसी बीच चोर छत की सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। पांच कमरों को इत्मीनान से खंगाला। सावित्री के सिरहाने रखा करीब पांच हजार रुपये के साथ करीब एक लाख बीस हजार के सामान उठा ले गए। दूसरी घटना घर में पड़ोसी रमेश के निर्माणाधीन मकान को भी चोरों ने निशाना बना लिया। बीच के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने पेटी में रखे सुशीला देवी का झुमका, टीका, मंगलसूत्र, पायजेब, नौ चांदी के सिक्के, सोने की अंगूठी, बिछिया आदि नकदी सहित करीब दो लाख के सामान उड़ा ले गए। चोरों ने घर से करीब 20 कदम दूरी पर गांव के ही मुकेश के कटरैन में बक्से का ताला तोड़े थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदनपुर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।