फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 died by disbalanced bike

बेकाबू बाइक दीवार से टकराई, दो की मौत

Sun, 23 Dec 2018 11:09 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 23 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
2 died by disbalanced bike
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
रुद्रपुर। रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर सेमरौना चौराहे के समीप तेज रफ्तार बाइक के दीवार में टकराने से उस सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पिछले तीन दिनों से घर पर बिना बताए ही घूमने निकले थे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के नशहरा वार्ड के पतिजीउवा टोला निवासी शिव बचन कुशवाहा 45 वर्ष मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अकेले बभवली चौराहे के किनारे झोपड़ी डालकर रहता है। लखनाघाट गांव के रामनयन निवासी 55 वर्ष उनके मित्र थे। रामनयन खेती करते थे। परिवार वालों के अनुसार दोनों एक साथ तीन दिन पहले बाइक से घूमने निकले थे। वह पहले भी अक्सर कई दिनों तक बिना किसी सूचना के गायब रहते थे। रविवार की शाम दोनों बाइक सवार नरायनपुर की ओर से रुद्रपुर कस्बे की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी। बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। बाइक एक दीवार से टकरा गई। बाइक चला रहे शिवबचन की मौके पर ही मौत हो गई। दस मिनट तक दूसरा घायल सड़क पर तड़पता रहा। कुछ देर में घटना स्थल पर ही रामनयन ने भी दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली परिसर में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


एक साथ दोनों की मौत से गमगीन हुआ माहौल      
रुद्रपुर। सेमरौना चौराहे के करीब हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत ने राहगीरों को झकझोर दिया। अक्सर दोनों एक साथ देखे जाते थे। अब उनकी मौत भी एक साथ हुई है। सड़क पर खून से लथपथ पड़े शव को देख लोगों की आह निकल आई। शिवबचन बीस साल से बभवली चौराहे के समीप झोपड़ी डाल कर रहता है। वह हैंडपंप बनाने के साथ चालक है। रामनयन खेती और मजदूरी करता था। दोनों अक्सर शाम को एक साथ घूमते हुए नजर आते थे। वह कभी-कभी बिना लोगों को बताए ही बाइक से घूमने निकल जाते थे। इस बार भी लोगों को यहीं अंदाजा था कि दोनों घूम कर वापस आएंगे। पर दोनों की मौत की सूचना आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed