फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जहर खाने से महिला की मौत

जहर खाने से महिला की मौत

Tue, 16 Apr 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
जहर खाने से महिला की मौत
- फोटो : demo pic
देवरिया। पुराना बरहज निवासी महिला की जहर खाने से मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंची महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। बरहज के पुराना बरहज निवासी संदीप चौहान मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता है। मंगलवार की दोपहर में उसकी पत्नी पूनम चौहान ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। इसलिए यह तय है कि उसने जहर खाया है। पूनम का मायका कुशीनगर के रामकोला में है। उसके एक बेटा दिव्यांश और बेटी दिव्या हैं। जिला अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed