फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   इलाज के दौरान घायल युवक की मौत

इलाज के दौरान घायल युवक की मौत

Wed, 13 Feb 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
विज्ञापन


दो दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लार। 13 दिन पूर्व मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। पिता की तहरीर पर गांव के दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
चुरिया गांव निवासी प्रेमचंद्र राजभर का बेटा पवन गांव के दो दोस्तों के साथ एक फरवरी को किसी काम से देर रात मगहरा गया था। आरोप है कि यहां किसी बात को लेकर पवन का उसके दोस्तों से विवाद हो गया। इसमें दोनों ने पवन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पवन पूरी रात वहीं घायल अवस्था में पड़ा रहा। इसके बाद सुबह होने पर जेब में मिले मोबाइल से किसी ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सलेमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। पवन का शव परिजन शाम को गांव लेकर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवन के पिता प्रेमचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अन्नू राजभर और विजय राजभर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed