फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अपराध रजिस्टर में खामियों पर बिफरे एसपी

अपराध रजिस्टर में खामियों पर बिफरे एसपी

Fri, 28 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अपराध रजिस्टर में खामियों पर बिफरे एसपी
अपराध रजिस्टर में खामियों पर बिफरे एसपी
विज्ञापन

खुखुंदू। एसपी शुक्रवार की दोपहर अचानक खुखुंदू थाने पहुंचे। थाने का गहन अवलोकन करते हुए अभिलेखों की जांच की। अपराध रजिस्टर में खामियों पर नाराजगी जताते हुए सुधार की हिदायत दी। बिना हेलमेट गश्त पर जा रहे सिपाहियों को डांट लगाई। उनका ब्योरा तलब किया। दोपहर बाद खुखुंदू थाने पहुंचे एसपी एन कोलांची ने सबसे पहले पकड़े गए पशुओं बारे में जानकारी ली। इसके बाद बैरकों का निरीक्षण किया। फिर मालखाने का ताला खोलवाकर निरीक्षण किया। एसपी ने अपराध रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन कर जांच की, खामियां मिलने पर दीवान से नाराजगी जताई। समाधान दिवस, गुंडा एक्ट एमवी एक्ट में कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने कहा फिर अक्तूबर में निरीक्षण करूंगा। इस बार खामियां मिली तो कार्रवाई तय है। समाधान दिवस और तहसील दिवस के मामलों का तत्काल निस्तारण के लिए कहा। उन्होंने एसओ को अधूरे रजिस्टरों को तत्काल पूरा करने, चिह्नित अपराधियों पर गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर की कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed