{"_id":"5b7ee4fa42c79246700230d5","slug":"191535042810-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडब्ल्यूसी के सदस्यों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीडब्ल्यूसी के सदस्यों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने देवरिया बालिका गृह प्रकरण में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सभी सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रभात कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने, काम में लापरवाही और जुवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने पिछले दिनों सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सीडब्ल्यूसी के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना था कि इन लोगों ने अपने कार्य और दायित्व का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया है। इसी के चलते स्टेशन रोड पर संचालित हो रहे बालगृह बालिका में इतनी बड़ी घटना हुई। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष श्रीकांत यादव, सदस्य कौशल किशोर, कनकलता द्विवेदी, रंजना तिवारी और प्रतिभा श्रीवास्तव के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी सदर कोतवाल राजवीर सिंह यादव का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।