{"_id":"5aede3a14f1c1b60098b8637","slug":"191525539745-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कारखाना के युवक की महाराष्ट्र में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर कारखाना के युवक की महाराष्ट्र में हत्या
Updated Sat, 05 May 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। कस्बे में सेटरिंग कारपेंटर का काम करने वाले एक युवक की बदमाशों ने महाराष्ट्र में हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव पहाड़ी पर फेंक दिया। शव के पास मिले मोबाइल फोन और डायरी से पहचान के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने फोन पर परिजनों को सूचना दी। घरवालों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए ऑनलाइन तहरीर दी है। वह महाराष्ट्र रवाना हो गए हैं।
नगर के नोनिया टोली वार्ड निवासी राणा प्रताप चौहान (26) पुत्र श्रीराम चौहान सेटरिंग कारपेंटर का काम करता है। चार महीना पहले इसी काम के लिए वह मुंबई गया। कुछ दिन काम करने के बाद पुणे में रामपुर कारखाना नगर पंचायत में ठेकेदारी करने वाले एक व्यक्ति ने अपने पास बुला लिया। यहां उसके साथ देवरिया के कई अन्य लोग भी काम करते हैं। वह रोजाना घर पर फोन करता था। परिजनों का कहना है कि 15 दिनों से युवक ने घर फोन नहीं किया, उसका मोबाइल भी बंद था। शुक्रवार की रात पुणे के इंदारा पुलिस स्टेशन से परिजनों के पास फोन आया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि एक शव मिला है। जिसके पास से मोबाइल और डॉयरी पर राणाप्रताप चौहान लिखा है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां विमला देवी, पत्नी ममता देवी, बेटा सत्यम और छोटे का रो-रोकर बुरा हाल है। राणा प्रताप अपने परिवार में इकलौता कमाऊ सदस्य है।