फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क के किनारे नशे में गिरा मिला सिपाही

सड़क के किनारे नशे में गिरा मिला सिपाही

Wed, 14 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क के किनारे नशे में गिरा मिला सिपाही
शराब की नशे में धूत सिपाही को जिला अस्पताल ले जाते टीएसआई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नशे में धुत एक सिपाही सड़क के किनारे जमीन पर गिरा हुआ मिला। सिपाही को लोगों ने उठाने का प्रयास किया। लेकिन वह गाली बकने लगा। उधर से गुजर रहे टीएसआई की नजर पड़ी तो वह ई-रिक्शा से उसे पुलिस लाइंस में पहुंचाया। कचहरी चौराहा स्थित शिव मंदिर के पास बुधवार को दोपहर में एक बाइक सवार सिपाही नशे में पहुंचा। उधर से गुजर रहे लोगों को सिपाही गाली बक रहा था और कुछ देर बाद जमीन पर गिर पड़ा। शरीर पर वर्दी होने के कारण लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन सिपाही लोगों को उल्टा सीधा बोलने लगा। कुछ देर बाद पहुंचे टीएसआई रामवृक्ष ने सिपाहियों की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा। बस स्टैंड के पास सिपाही वाहन से उतर गया और पुलिस लाइंस ले जाने की बात कहने लगा। चालक ने अस्पताल न ले जाकर पुलिस लाइंस में छोड़ा। कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि सिपाही पुलिस लाइंस का है, शराब के नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed