फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 03 Feb 2018 11:06 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कपरवार के नौका टोला में विवाहिता की मौत पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बरहज। क्षेत्र के एक गांव में छत के कुंडे से लटकता हुआ विवाहिता का शव मिला। विवाहिता की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

कपरवार गांव के नौका टोला निवासी वंशराज के दूसरे नंबर का बेटा कपिलदेव है। उसकी पत्नी राजकुमारी शनिवार की सुबह छत के कुंडे से झूलती मिली। उसके मौत को लेकर कोई भी कुछ बताने से इन्कार कर रहा था। लोगों का कहना है कि कमरे में रात को राजकुमारी सोई थी। तीनों बेटे बगल की चारपाई पर थे। जबकि कपिलदेव का दियारा क्षेत्र में होना बता रहे थे। सुबह मां को फंदे से लटकता देख बच्चों ने शोर मचाया। उसके फांसी लगाने की बात आग की तरह आसपास फैल गई। जानकारी मिलने पर पति घर पहुंचा और शव को फंदे से नीचे उतारा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट का इंतजार है। राजकुमारी की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। वंशराज ने बेटे कपिलदेव की शादी करीब 10 साल पूर्व रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोकहा निवासी दुखहरन की बेटी राजकुमारी से की थी। जिससे तीन संतान अनिल, अंकित और अनीस हैं। कपिलदेव के सभी भाई अलग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed