फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एक युवक को पुलिस ने लूट के मामले में उठाया

एक युवक को पुलिस ने लूट के मामले में उठाया

Mon, 26 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
एक युवक को पुलिस ने लूट के मामले में उठाया
बरहज। पटेल नगर में दो घरों में पुलिस ने छापामारी की। दो युवकों के घरों से सामान बरामद कर एक युवक को साथ ले गई। जबकि पुलिस के साथ आए युवकों में से एक के गाड़ी से कूद कर भाग जाने की बात कही रही है। छापामारी में जौनपुर और स्थानीय पुलिस के शामिल थी।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम पुलिस की गाड़ियों में भरकर आए दर्जनों की संख्या में पुलिस ने पटेल नगर के दो घरों को घेरे में ले लिया। पुलिस की गाड़ी में मोहल्ले का एक दामाद जबकि दूसरा नाबालिग था। पुलिस ने आस मुहम्मद पुत्र मरहूम फुलवास के घर को खंगाला। एलईडी टीवी, दो मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर कुछ ही दूरी पर चंद्रदेव के घर में पुलिस घुस गई। जहां से किशन के पुरानेमोबाइल को कब्जे में ले लिया। छापामारी के दौरान मौका देख आस मुहम्मद का दामाद जौनपुर जिला के नरेंद्रपुर निवासी आरिफ पुत्र कुर्बान गाड़ी से कूदकर भाग निकला। जबकि पुलिस किशन पुत्र चंद्रदेव को साथ ले गई। आस मुहम्मद और पत्नी खुशबू का कहना है कि 22 सितंबर को आरिफ से छोटी पुत्री रुबी का निकाह किया था। ऑपरेेशन के चलते चार माह से रुबी मायके में रह रही है। दो-चार दिन पर पति आरिफ आता-जाता था। लेकिन रात को पुलिस कार्रवाई ने हमें सकते में डाल दिया है। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय ने बताया कि एक मामले में कुछ जगहों पर छापामारी हुई है। जल्द ही मामला सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed