फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अब देवरिया में बीयर व्यापारी को मिली धमकी, केस दर्ज

अब देवरिया में बीयर व्यापारी को मिली धमकी, केस दर्ज

Sun, 14 Apr 2019 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
अब देवरिया में बीयर व्यापारी को मिली धमकी, केस दर्ज
अब देवरिया में बीयर व्यापारी को धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन

कुशीनगर के बदमाश पर लगाया आरोप, पुलिस छानबीन में जुटी
संत विनोबा पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष भी हैं वेदप्रकाश जायसवाल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कुशीनगर में शराब व्यापारी की हत्या के बाद संत विनोबा पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और युवा बीयर व्यापारी वेदप्रकाश जायसवाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर खुद की जान को खतरा बताया है। कुशीनगर के ही एक बदमाश पर आरोप लगाते हुए उन्होंने तरकुलवा पुलिस पर केस दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने की भी शिकायत की है।
शहर के जलकल चौराहा निवासी वेदप्रकाश जायसवाल की तरकुलवा के गढ़रामपुर में बीयर की दुकान है। उनका आरोप है कि तीन दिन पूर्व उनके दुकान पर कुशीनगर का एक बदमाश पहुंचा और मुनीम से बीयर की मांग की। इंकार करने पर बदमाश ने उन्हें फोन कर पहले तो दबाव बनाया, मगर जब साफ तौर से मना कर दिया तो गाली-गलौज करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने इसकी रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। वेदप्रकाश का आरोप है कि शिकायत के बावजूद तरकुलवा पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। कुशीनगर में शराब व्यापारी की हत्या के बाद वह और उनका परिवार भयभीत है। इस बाबत तरकुलवा एसओ जितेंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुशीनगर के मुंडेरा कमलेश्वर प्रताप सिंह उर्फ अप्पू सिंह के खिलाफ जबरन वसूली करना, धमकी देने सहित अन्य मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस की सुस्ती से ही हुआ गौरीबाजार कांड
पीड़ित व्यापारी का कहना है कि गौरीबाजार में योगेश जायसवाल की हत्या के पीछे भी पुलिस की सुस्ती ही कारण रही। केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस बदमाश के प्रति नरमी बरतते हुए संरक्षण देती रही, जिसके चलते उसने दुकान में घुसकर व्यापारी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed