{"_id":"5bc37204bdec2269602c431e","slug":"181539535364-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में किया हवाई फायरिंग, मुहल्ले में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में किया हवाई फायरिंग, मुहल्ले में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भटनी। नगर के प्राइमरी पाठशाला मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार तीन युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। बाद में मोहल्ले के युवक युवक पर जानलेवा हमला भी बोल दिया, लेकिन आसपास के लोगों को देख युवक बाइक छोड़ फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में लिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फायर करने वाली टीम में एक यूपी पुलिस का सिपाही और एक बीएसएफ कर्मी के शामिल होने का आरोप लगा है।
नगर के प्राइमरी पाठशाला वार्ड निवासी दुर्गेश शर्मा चार पहिया वाहन चलवाते हैं।
कुछ माह पहले हतवा वार्ड के कुछ लोग उसका वाहन किराए पर लेकर कही गए। तय किराया नहीं मिलने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। शनिवार रात करीब 10 बजे दुर्गेश मोहल्ले के साथियों के साथ काली मंदिर पर बैठे थे। इस दौरान प्राइमरी स्कूल की तरफ से दो बाइक पर तीन सवार युवक पहुंचे और दुर्गेश से उलझ गए। पुरानी रंजिश को लेकर गाली देने लगे। साथ ही एक युवक ने दुर्गेश के सीने में पिस्टल सटा दी। दुर्गेश के साथियों ने शोर मचाना शुरू किया तो लोगों की भीड़ जुटने लगी। यह देख युवक बाइक छोड़ हवाई फायर कर भाग निकले। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस बाबत एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।