फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महिला के जरिए दो युवकों को टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया विदेश

महिला के जरिए दो युवकों को टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया विदेश

Fri, 28 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
महिला के जरिए दो युवकों को टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया विदेश
- विदेश से वापस लौटे युवकों ने किया शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। नगर के दो बेरोजगार युवकों को एक महिला के माध्यम से एक व्यक्ति ने अपने झांसे में फंसा लिया। रोजगार का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर दोनों युवकों को विदेश भेज दिया। वापस लौटे युवकों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
नगर के तीन नंबर वार्ड हतवा निवासी मनोज वर्मा और वार्ड एक निवासी शमशाद को मुहल्ले की एक महिला ने अपने एक रिश्तेदार के जरिए विदेश में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। महिला के साथ खामपार थाना क्षेत्र के एक युवक ने लाखों रुपये वसूल लिया और दोनों युवकों को टूरिस्ट वीजा पर एक साल पहले विदेश भेज दिया। आरोप है कि विदेश भेजने वाले युवक को जानने वाला वहां पर बंधक बना लिया और एक कंपनी में मजदूरी के लिए बेचने की कोशिश करने लगे। किसी तरह वापस लौटे युवकों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन

---
सीआरपीएफ में भर्ती के नाम पर जालसाजी
बघौचघाट। सीआरपीएफ में नौकरी का झांसा देकर आसाम ले जाए गए युवकों से जालसाजों ने लाखों रुपये ठग लिए। हर युवक से 15-30 हजार रुपये तक ऐंठने के बाद जालसाज फरार हैं। युवक आसाम में रह रहे एक स्थानीय की मदद से वापस लौट रहे हैं। शनिवार को वह एसपी से मिलकर तहरीर देंगे। पथरदेवा व आस-पास के क्षेत्रों के करीब 175 लड़कों को सीआरपीएफ में नौकरी दिलाने के लिए गुवाहाटी ले जाया गया था। आरोप है कि वहां एक होटल में रख कर उनका बकायदा नाम और पता नोट कर 15 से 30 हजार रुपये तक वसूल लिए गए। अगले दिन सुबह लड़कों को होटल में छोड़ कर जालसज फरार हो गए। काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चला। बाद में लड़कों ने गुवाहाटी में रह रहे पथरदेवा के एक व्यक्ति से संपर्क किया। उनके माध्यम से वह वापस लौट रहे हैं। पीड़ितों ने एक जनप्रतिनिधि की भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed