फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा दर्ज

तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
देवरिया। पुलिस की मौजूदगी में होटल व्यवसायी से विवाद और हवाई फायरिंग करने वाले तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे बाद गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस तीनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

अबूबकरनगर मोहल्ला निवासी अफजल अंसारी का रेलवे स्टेशन के पास मोहल्ले में होटल है। उनका कहना था कि मोहल्ले का ही रहने वाला आमिर फारूखी दुकान पर आकर रंगदारी मांगता है। सोमवार की रात 11 बजे वह अपने चार और साथियों के साथ आया। दुकान पर बैठे छोटे भाई अशरफ अंसारी से 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर आमिर ने पिस्टल के बट से मारकर भाई को घायल कर दिया। भाई के बेहोश होने के बाद आमिर और उसके साथी फायरिंग करते हुए भाग गए थे। उपचार कराने के बाद जब रात 12.30 बजे वे लोग छोटी मस्जिद के पास पहुंचे थे कि मनबढ़ युवक फिर पहुंच गए। पुलिस के सामने ही फायरिंग कर दी और भाग गए। अफजल की तहरीर तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की आधी रात को अबूबकरनगर के आमिर फारूखी, रामगुलाम टोला के रहने वाले देव सिंह, आकाश और एक अज्ञात युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि होटल व्यवसायी पर फायरिंग करने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों नामजद आरोपियों के साथ ही अज्ञात की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed