{"_id":"5aff05364f1c1b195e8b5615","slug":"181526662454-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत
Updated Fri, 18 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। लार के मेहरौना गांव में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध हालात में शुक्रवार को मौत हो गई। युवक के परिवारवाले ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो पत्नी ने जहर खाकर ससुराल आने की बात बता रही है। इससे मामला उलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थानाक्षेत्र के मोतीपुर एराजी गांव निवासी सुरेंद्र राजभर 30 पुत्र इंद्रजीत राजभर की ससुराल जिले के लार थाना क्षेत्र के मेहरौना में थी। ससुराल में जून महीने में कोई वैवाहिक कार्यक्रम है। इसके चलते पत्नी आशा मायके आई थी। शुक्रवार की दोपहर में सुरेंद्र ससुराल पहुंचा और पत्नी से बच्चों को तैयार करने के लिए कहा। पत्नी आशा का कहना है कि अभी वह बच्चों को तैयार करने में जुटी थी कि सुरेंद्र बेहोश होकर गिर गए। आनन-फानन में उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पिता इंद्रजीत राजभर, मां मालती देवी और परिवार के अन्य सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनका कहना था कि ससुरालवालों ने सुरेंद्र की हत्या की है। मृतक के तीन बच्चे आदित्य, सिमरन और आर्यन हैं। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के परिवारवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है।