फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत

सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत

Fri, 17 May 2019 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत
accident - फोटो : graphic
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट में एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल शिक्षक की गुरुवार की रात मौत हो गई। वह खुखुंदू थानाक्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खुखुंदू थानाक्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव निवासी चंद्रहंस सिंह (59) पुत्र कपिलदेव सिंह श्रीराम इंटर कॉलेज तेलिया कला में शिक्षक थे। 11 मई को वह किसी के साथ बाइक से स्कूल जा रहे थे। वह सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। गुरुवार को परिवार के लोग वाराणसी बीएचयू लेकर जा रहे थे। गोरखपुर के कौड़ीराम तक पहुंचने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव लेकर देवरिया चले गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया गया। चंद्रहंस से दो बेटे सूर्य प्रताप सिंह, सर्वेश सिंह और बेटी अर्चना सिंह हैं। अर्चना की शादी हो गई है। पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed