{"_id":"5ccf222fbdec22071d1bdc52","slug":"171557078575-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की गाड़ी रोकना उड़न दस्ता को पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की गाड़ी रोकना उड़न दस्ता को पड़ा महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात भाजपा नेताओं पर सरकारी कार्य में बांधा डालने का केस
चनुकी पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट के साथ हुआ बदसलूकी
रोकने के बाद भागने वाले दोनों वाहनों के नंबर से पुलिस करेगी पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
लार। चनुकी पुल पर उड़न दस्ता प्रभारी से बदलसूलकी करना और वाहनों के कागजात नहीं दिखाना भाजपा नेताओं को महंगा पड़ा। मजिस्ट्रेट ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। वाहन नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपी भाजपा नेताओं को चिह्नित करने में जुटी है।
दो दिन पूर्व चनुकी पुल पर उड़न दस्ता प्रभारी कुमार गौरव दारोगा के साथ शाम को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मझौलीराज के तरफ से चार वाहन पहुंचे, जिसपर भाजपा का झंडा व स्टीकर लगा था। रोकने पर वाहन नहीं रुके। इसके साथ चल रहे अन्य दो वाहनों में मौजूद लोगों ने मजिस्ट्रेट के साथ कहासुनी की। यह देखकर पुल पर मौजूद लोग भी दंग रह गए और ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने भी कुछ नहीं बोला। कुमार गौरव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात भाजपा नेताओं पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और आचार संहिता का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है। एसओ विजय सिंह गौर ने बताया कि। केस दर्ज कर वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।