फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चोरी के शक में बघौचघाट पुलिस ने दो युवकों को पीटा, करंट लगाया

चोरी के शक में बघौचघाट पुलिस ने दो युवकों को पीटा, करंट लगाया

Wed, 17 Apr 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
चोरी के शक में बघौचघाट पुलिस ने दो युवकों को पीटा, करंट लगाया
पुलिस ऑफिस में अपने जख्म दिखाता अमित शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों की बघौचघाट पुलिस ने निर्ममता से पिटाई की। उन्हें करंट लगाने का भी आरोप है। दोनों के बेहोश होने पर परिवारवालों को बुलाकर सौंप दिया गया। बुधवार को पीड़ितों ने एसपी से मिलकर शिकायत की। साथ ही पीठ में लगा जख्म भी दिखाया। 
विज्ञापन

एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी को जांच सौंपी है। बघौचघाट निवासी गुलाब और सुनील ने बुधवार को एसपी से की शिकायत में कहा कि 13 अप्रैल को थाने के सिपाही ऋषिमुनि, फिरोज और होमगार्ड सतीश पांडेय दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। दोनों के बेटे क्रमश: अमित शर्मा और नत्थू शर्मा ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो पुलिस वाले उन्हें थाने उठा ले गए। पीड़ितों ने बताया कि जब एसओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों ने चोरी की है। उन्हें छोड़ने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की गई। असमर्थता जताने पर थाने से भगा दिया गया। 
विज्ञापन


अमित और नत्थू को चार दिन थाने में रखकर करंट लगाकर यातना दी गई। बेरहमी से पिटाई की गई। मंगलवार की शाम 10 हजार रुपये लेकर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। इस बाबत जब बघौचघाट के इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों युवकों ने गैस सिलिंडर की चोरी की थी। पिटाई और शॉक लगाने के आरोप बेबुनियाद हैं। उधर, एसपी किरीट राठोड ने कहा शिकायत मिली है। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed