फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बालक का कटा सिर मिलने से मची सनसनी

बालक का कटा सिर मिलने से मची सनसनी

Wed, 17 Apr 2019 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
बालक का कटा सिर मिलने से मची सनसनी
बरहज के पैना गांव के निकट करबला घाट के समीप खेत में मिले बालक के सिर को देखती पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
पैना (देवरिया)। स्थानीय गांव के पश्चिमी टोला स्थित कर्बला घाट के पास से एक बालक का कटा सिर बरामद हुआ है। धड़ समेत शरीर के अन्य हिस्से गायब थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन धड़ नहीं मिल सका। बरामद सिर पर भी गहरे जख्म के निशान हैं। चेहरा कई जगहों से कटा हुआ है। खून के धब्बे भी मिले हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार की शाम करीब चार बजे घाट किनारे गए लोगों ने हृदयाशंकर सिंह के खेत पास स्थित यूकेलिप्टस के बागीचे में कटा सिर देखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। शोरगुल मचाते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर धड़ की तलाश शुरू की। करीब तीन किमी की परिधि में इलाके को गहनता से खंगाला गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बरामद सिर 10-12 वर्ष की आयु के लड़के का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक-दो दिन के अंदर ही सिर को काटा गया है। मौके पर खून के धब्बे मिले हैं। सूचना पाकर सीओ निष्ठा उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे रंजिश में हत्या बता रहा है तो कोई बलि की आशंका जताता रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि सिर को कब्जे में ले लिया है। हर पहलू को ध्यान में रहकर तहकीकात और शिनाख्त की कोशिश जारी है।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जुटाए साक्ष्य
पैना। बगीचे से बालक का कटा सिर मिलने के मामले में देर शाम फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची। टीम ने मौके से खून का सैंपल लिया। अन्य साक्ष्य भी जुटाए। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल सिंह के साथ मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल के आसपास का अवलोकन किया। मिट्टी, खून के धब्बे आदि के साक्ष्य एकत्रित किए। सर्विलांस सेल के लोग भी साथ रहे। हाल ही में नवरात्र की पूजा संपन्न हुई है। लोग तंत्र साधना के लिए नरबलि से भी इसे जोड़कर देख रहे हैं। स्थानीय और देवरिया की टीम मामले में देर रात तक पटाक्षेप में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed