{"_id":"5cb60c2ebdec221444249410","slug":"171555434542-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपेंटर ने लगाई फांसी, बची जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारपेंटर ने लगाई फांसी, बची जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ई ने लगाई फांसी, अस्पताल में भर्ती
गौरीबाजार के गौरी बुजुर्ग का रहने वाला है फिरोज
दुकानदार की प्रताड़ना से आजिज होकर लगाई थी फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दुकानदार की प्रताड़ना से आजिज आकर एक बढ़ई ने मंगलवार को फांसी लगा लिया। मामला गौरीबाजार इलाके का है। संयोग ही रहा कि कुछ लोगों ने उसे देख लिया और तत्काल नीचे उतार दिया। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गौरी बुजुर्ग गांव निवासी फिरोज अहमद पुत्र नूर मोहम्मद बढ़ई का काम करता है। वह गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। फिरोज अहमद ने बताया कि किसी बात को लेकर दुकान मालिक बार-बार प्रताड़ित करने लगा। इससे आजिज आकर मंगलवार की सुबह एक मकान के कुंडे से फांसी का फंदा लगा लिया। एक महिला ने देख लिया और उसे पकड़कर शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उनका उपचार चल रहा है। इस बाबत गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण मौर्य ने बताया कि किसी ने मुझे जानकारी नहीं दी है। पता कर कार्रवाई करेंगे।
संदिग्ध हालात में युवक भर्ती
देवरिया। सदर कोतवाली के प्रानपुर गांव निवासी अनिल विश्वकर्मा ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताया है।