फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बनकटा पुलिस ने लूट की ट्रक के साथ दो को पकड़ा

बनकटा पुलिस ने लूट की ट्रक के साथ दो को पकड़ा

Thu, 10 Jan 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बनकटा पुलिस ने लूट की ट्रक के साथ दो को पकड़ा
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
भाटपाररानी। बनकटा पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक सप्ताह पूर्व लूटे गई ट्रक को वाहन चेकिंग के दौरान बिहार सीमा के हरेराम चौराहे से बरामद कर लिया। ट्रक में सवार दो लोगों को भी पकड़ा गया। दोनों ने ट्रक लूट की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

बनकटा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, एसआई रामप्रताप यादव, कन्हैयालाल यादव, कांस्टेबल महेश कुमार भारती, देवेंद्र, उपेंद्र और बृजेश बिहार सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चार जनवरी को लूटे गए ट्रक को कुछ लोग हरेराम चौराहे से बिहार ले जाने वाले हैं। हरकत में आई पुलिस टीम ने हरेराम चौराहे पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान लूटा गया ट्रक पुलिस ने रोका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसमें बैठे दो लोगों ने ट्रक लूट की बात स्वीकार कर ली। पकड़े गए लोगों की पहचान ध्रुव कुमार निवासी बेलवा आलमदास, थाना पटहेरवा कुशीनगर और जितेंद्र शर्मा निवासी लक्ष्मीगंज, थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed