फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   61 नामजद और 100 अज्ञात पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार

61 नामजद और 100 अज्ञात पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार

Sat, 10 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
61 नामजद और 100 अज्ञात पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार
तवक्कलपुर गांव में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के तवक्कलपुर गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 61 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। शनिवार को चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मूर्ति विसर्जन को गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में गांव में छापेमारी भी की। पुलिसिया कार्रवाई से दहशत में अधिकांश पुरुष सदस्य गांव छोड़कर भाग गए हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में भारी फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने के दौरान रास्ते को लेकर तवक्कलपुर व इसी गांव के इमामबाड़ा टोले के लोगों में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से नोक-झोंक करते हुए कृषिमंत्री व प्रदेश सरकार का पुतला जलाया और नारेबाजी भी की। पटनवापुल स्थित छोटी गंडक नदी में मूर्ति विसर्जित होने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। विसर्जन के लिए मूर्ति लाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने सीज कर दिया। वहीं तवक्कलपुर निवासी कमलेश शर्मा, विकास शर्मा, विशाल शर्मा और धर्मवीर गोंड़ को हिरासत में ले लिया। देर रात पुलिस ने इंस्पेक्टर अजय ओझा की तहरीर पर गांव के रवि यादव, रोहित यादव, अखिलेश यादव, सागर मोदनवाल, अश्वनी यादव, राम शबद यादव, अमित यादव, हेमंत, मुकेश यादव, बृजेश यादव, दुर्गेश यादव, अमित जायसवाल सहित 61 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर मारपीट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने रात में ही गांव में छापामारी भी की। इसके भय से गांव के अधिकांश पुरुष सदस्य घर छोड़कर भाग गए हैं। शनिवार को पूरे दिन गांव में पुलिस और पीएसी डटी रही। हर तरफ सन्नाटा छाया हुआ था। इस संबंध में इंस्पेक्टर अजय ओझा ने बताया कि दोनों गांव में मामला शांत है। ऐहतियातन गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed