फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अंतिम संस्कार में गए थे लोग, चोरों ने खंगाला घर

अंतिम संस्कार में गए थे लोग, चोरों ने खंगाला घर

Fri, 09 Nov 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में गए थे लोग, चोरों ने खंगाला घर
चोर
देवरिया। शहर के एक ताला बंद मकान में चोरों ने डेढ़ लाख रुपये नकदी समेत 22 लाख रुपये की चोरी की। मामले की जानकारी सात नवंबर की रात घर पहुंचने पर परिवारवालों को हुई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मदनपुर थानाक्षेत्र के गनियारी गांव के मूल निवासी जगदीश नारायण राव कैलाशपुरी में मकान बनवाकर रहते हैं। उनके भतीजे स्वर्गीय श्रीप्रकाश राव के बेटे और बहू साकेतनगर नई बस्ती में मकान बनवाकर रहते हैं। छह नवंबर को स्व. श्रीप्रकाश राव की पत्नी लीलावती देवी का गोरखपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार के सभी सदस्य पैतृक गांव चले गए। दाह-संस्कार करने के बाद अन्य कर्मकांड करने के लिए सभी लोग गांव पर ही रुक गए। इसका फायदा उठाते हुए चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी किए। पीड़ित का कहना है कि घर में रखा डेढ़ लाख रुपये नकद, 20 लाख रुपये से अधिक के गहने और 20 चांदी के सिक्के चोरी हो गया है। आलमारी तोड़ दी गई है। सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सात नवंबर की रात को जब परिवार के सदस्य पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरा में चोर बैग में सामान भरकर ले जाता हुआ दिखाई दिया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि ताला बंद घर में चोरों ने चोरी की है। तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed